Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

सीएम विष्णु देव साय दिल्ली में, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली में है। वे आज पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे दोनों राष्ट्रीय नेताओं से कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि कल दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने कहा था, प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा गया था। दोनों नेताओं की ओर से मुलाकात का समय मिला है। मंत्रिमंडल के विस्तार के सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी इंतजार करिए।

बता दें कि राज्‍य कैबिनेट में मंत्री के 2 पद खाली हैं। एक पद पहले से खाली रखा गया था, जबकि दूसरा पद वरिष्‍ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्‍तीफे की वजह से खाली हुआ है। ऐसे में राज्‍य कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री होनी है। ऐसे में सीएम साय के दिल्ली दौरे और सीनियर नेताओं से मुलाकात करने की जानकारी के बा मंत्री पद के दावेदारों की धड़कने तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button