छत्तीसगढ़

रायपुर के एम्स में ब्लैक फंगस से एक और महिला की हुई मौत, कुछ दिन पहले ही कोरोना से हुई थी ठीक, एम्स में ली अंतिम सांसे

छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस वायरस का मामला बढ़ता हीे जा रहा है आए दिन प्रदेश के अन्य जिलों से ब्लैक फंगस मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं इस महामारी से मौत का सिलसिला भी अब बढ़ने लगा है। इसी बीच खबर आ रही है कि कोरिय जिले में ब्लैक फंगस से एक और मरीज की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार, करुणा वर्मा सिविल लाइन मनेन्द्रगढ़ की रहने वाली थी।

जिसमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने के बाद उसे रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि करुणा वर्मा कुछ दिन पहले ही कोरोना से स्वस्थ्य हुई थी। जिसके कुछ दिन बाद उसमें ब्लैक फंगस का लक्षण मिला और उसे इलाज के लिए रायपुर एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button