छत्तीसगढ़

आनेवाले 48 घंटे राजधानी में कर्फ्यू जैसे हालात, एसएसपी-कलेक्टर और वरिष्ठ अफसरों ने शहर में भ्रमण कर लिया जायजा

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन भी सख्ती बरतने की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि जिले में शनिवार शाम 4 बजे से दो दिनों के लिए कफ्र्यू जैसे हालात बन सकते हैं।

जिला प्रशासन ने शहर की स्थिति देखने के लिए आज एसएसपी-कलेक्टर और वरिष्ठ अफसरों ने शहर में भ्रमण कर शहर के हालातों का जायजा लिया है। सडक़ों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ जहां पुलिस सख्ती बरत रही है। कहा जा रहा है कि 4 बजे के बाद बेवजह घूमने वालों की अब खैर नही रहेगी।

कहा जा रहा है कि जिले में कर्फ्यू जैसे हालात बन सकते हैं। सभी आवश्यक कार्य निपटाने के लिए प्रशासन ने वैसे भी लोगों को काफी छूट दे रखी है। बता दें कि संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। लिहाजा इस स्थिति से निपटने एक तरह से अघोषित कर्फ्यू लागू हो सकता है। इसका परीक्षण आज शाम 4 बजे से ही किया जा सकता है जो कि आने वाले दो दिनों के लिए हो सकती है।

बता दें कि केन्द्रीय गृहसचिव अजय भल्ला द्वारा लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराए जाने का पत्र मिलने के बाद से ही आला अफसरों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कहा जा रहा है कि शनिवार शाम 4 बजे से कर्फ्यू जैसे हालात बन सकते हैं, इस दौरान सडक़ों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ अब और ज्यादा सख्त और त्वरित कार्यवाही होगी।

Related Articles

Back to top button