छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार – पूजा करने जा रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने ठोका, युवक की मौके पर ही मौत

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – थाना पलारी अन्तर्गत ग्राम कोदवा में रविवार शाम 8 बजे के करीब अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौत हो हो गई। थाना पलारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल फेकर पिता बिसरुराम फेकर 50 बस स्टैंड चौक से रोड के दूसरी ओर स्थित दुर्गा पंडाल में पूजा करने जाने के लिए रास्ता पार कर रहा था।
दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोके पर मौत हो गई। पलारी पुलिस द्वारा मृतक के शव को उप स्वास्थ्य केंद्र पलारी में रखवाया गया है जहाँ मृतक की पंचनामा एवं पोस्टमार्टम आदि की करवाई की जा रही है।




