छत्तीसगढ़
सीएम भूपेश के सख्ती के बाद जागा अमला, कल ताबतोड़ कार्रवाई में अवैध रेत परिवहन करते 22 ट्रक, हाइवा और ट्रैक्टर जब्त
प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए कल सीएम भूपेश सख्त तेवर का अधिकारीयों पर पड़ा है। अधिकारी कर्मचारी एक्शन मोड पर आ गए हैं। बिलासपुर एसपी के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन करने वालों पर ताबड़तोड़ करवाई की गई।
बिलासपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 22 ट्रक, हाइवा और ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस ने कोटा से 7, मस्तूरी से 4, तखतपुर से 1, सकरी से 1, कोनी से 4, बेलगहना से 5 वाहनों पर कार्रवाई की है।
आपको बता दें कि कल सीएम बघेल ने सख्त रुख अपनाते हुवे कहा था कि पूरे प्रदेश में चाहे वह रेत का मामला हो या अन्य किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नही किया जाएगा, ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।




