छत्तीसगढ़
अम्बिकापुर – हॉकी स्टेडियम में छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लात घूंसे

अंबिकापुर के पीजी कॉलेज परिसर स्थित हॉकी स्टेडियम में छात्राओं के दो गुट आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। छात्राओं ने इस दौरान एक दूसरे के बाल खींचे और मुक्का लात भी बरसाए।
छात्राएं एक दूसरे को जमीन पर पटक कर गुत्थमगुत्था भी होती रही। इस बीच कुछ छात्र बीच बचाव करते भी नजर आए। हालांकि मारपीट किस बात को लेकर हुई इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद डायल 112 को सूचना दी गई थी। फिर बाद में दोनों गुटों का समझौता भी हो गया।
इस मारपीट के दौरान वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने अपने मोबाइल में घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।




