inh24छत्तीसगढ़

शिक्षाकर्मी के संविलियन और भर्ती पर सीएम भूपेश का बड़ा बयान, अन्याय किसी के साथ नहीं होगा, पूरा करेंगे वादा

रायपुर- राजीव भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन और 15 हजार शिक्षकों के नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षाकर्मियों और युवाओं को आश्वाशन दिया है कि शिक्षकों की ज्वाइनिंग और शिक्षाकर्मियों के संविलियन में देर जरूर हो रहा है, लेकिन उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा।

सीएम ने कहा- अगर स्कूल सत्र शुरू हो जाता तो शिक्षकों की भर्ती और संविलियन जल्दी ही शुरू हो जाते। इस प्रक्रिया में विलंब जरूर हुआ है, लेकिन अन्याय किसी के साथ नहीं होगा।

सीएम भूपेश ने कहा- हमने मार्च में इसलिए आदेश जारी किया था, क्योंकि उस वक्त हमारे पास राजस्व की वसूली नहीं हुई थी, सिर्फ शिक्षाकर्मियों के संविलियन और शिक्षकों के ज्वाइनिंग से ही तो काम नहीं हो जाता, उनके लिए वेतन की भी व्यवस्था करनी होती है, इसलिए हमने उसे रोक दिया था, जैसे-जैसे हमारी वित्तीय स्थिति बेहतर होती जायेगी, हम उन कामों को आगे बढ़ाते जायेंगे।

Related Articles

Back to top button