छत्तीसगढ़

आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने दरिमा पहुंच कर एयरपोर्ट निर्माण कार्यों का लिया जायजा, जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहीं साथ

सोनू केदार अम्बिकापुर – जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने दरिमा पहुंच कर एयरपोर्ट निर्माण हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं एयरपोर्ट के रनवे विस्तार एवं अन्य कार्य को लेकर चल रही तैयारी पर चर्चा की। रनवे विस्तार में अधिग्रहण की स्थिति और अन्य विषयों पर जानकारी ली।

Read Also – अंबिकापुर – कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से मना करना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक को पड़ा महंगा, नाराज युवकों ने आरक्षक के घर में घुस के की मारपीट

इस दौरान रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा जाकर राशन कार्ड के जरिये अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता व रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने अन्य हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड बांटा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिमा केरकेट्टा ने भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया।

Related Articles

Back to top button