छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई कार्यवाही, 2 क्विंटल 70 किलो गांजा हुआ बरामद

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है आपको बता दें कि राजिम थाना क्षेत्र में 2 क्विंटल 70 किलो गांजे के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने जानकारी देते हुए बताया की तस्करों के कब्जे से 2 क्विंटल 70 किलो गांजा बरामद हुआ है, घटना आज सुबह की है। उन्होंने बताया की चेकपोस्ट पर उप निरीक्षक रमेश्वरी बघेल के साथ और उनका स्टाफ तैनात था। इसी दौरान एक पिकअप वाहन आया जिसकी तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, कृष्णा यादव और बलराम महिलांग, दोनों रायपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे इसे बीच रास्ते में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामेश्वरी बघेल, सऊनि छबि लाल टांडेकर आरक्षक यशवंत सहित राजिम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button