माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के रिकवरी एजेंट से लूट के दो मामलो में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुरनगर : माइक्रो फाइनेंस कम्पनी के रिकवरी एजेंट से लूट के दो मामलो में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आये चारो आरोपित पड़ोसी राज्य झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हैं. मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपितों ने लूट की पहली घटना बीते साल 19 अक्टूबर को अंजाम दिया था।
आरोहन फाइनेंसियल कम्पनी के रीकवरी एजेंट घनेन्द्र जीत राम ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया की झारखंड के चैनपुर से लोन की किश्त की राशि वसूल कर वापस लौटने के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के भुड़केला के है स्कुल के पास दो अज्ञात आरोपितों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया और सीने में देशी कट्टा लगा कर उससे बैग लूट लिए. बैग में रिकवरी के 67 हजार 3 सो, दो मोबाइल और स्मार्ट वाच था।
इसी क्षेत्र में लूट की दूसरी घटना बीते साल 2022 में, 29 नवंबर को हुई थी। भारत फाइनेंस कम्पनी के रिकवरी एजेंट दिलीप श्रीवास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि झारखंड के चैनपुर कि ओर से लोन की रिकवरी करके वापस लौटने के दौरान अज्ञात बाइक सवारो ने उसे लात और पत्थर मार कर गिरा दिया और 1 लाख 60 हजार रूपये से भरे हुए बैग, एक टेबलेट, मोबाइल और पावर बैंक लूट कर ले गए. इन दोनों ही मामलों में कोतवाली पोलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 394 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान, आरोपितों दावरा लुटे गए मोबाइल को साइबर सेल के सहयोग से ट्रेक किया।
read also- एनआइटी रायपुर का 13वां दीक्षांत समारोह दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम 13 मई को आयोजित किया गया, दीक्षा समारोह में 24 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
पुलिस को पता चला कि लूट के एक मोबाइल को जिले के साईं टांगरटोली निवासी शेख अफजल, दुसरा सिम लगा कर प्रयोग कर रहा है। जानकारी के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जब शेख अफजल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि लूट कि इस मोबाइल, उसे, उसका भांजा इबरार खान दिया था। इस जानकारी के आधार पर जशपुर पुलिस ने झारखंड के चैनपुर पुलिस के सहयोग से करवर टोली, बर्वे नगर से हिरासत में ली।
पूछताछ में इबरार ने इसी गाँव का असलम शेख खान (19 साल), रमजान मियाँ (25 साल) के साथ मिल कर लूट की दोनों घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपित की निशाँ देहि पर कोतवाली पुलिस ने लूट में इस्तेमाल किये गए बाइक, कट्टा, कारतूस के साथ लूट की रकम, मोबाइल जब्त कर लिया है. एएसपी कश्यप ने बताया कि सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।




