छत्तीसगढ़
2 लाख नगद और जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार |

बालोद। महाराष्ट्र के हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस 2 लाख नगद और जेवर चोरी करने वाले चोर को पकड़ पाई। दरअसल, बालोद टाउन में सलूजा परिवार के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की पुलिस ने 2,00,000 रुपए के नगदी और जेवरात चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
read also – छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने वर्ल्ड बैंक ने मंजूर की 2460 करोड़ रूपए की राशि
आरोपी के पास से प्रयुक्त राड, पेचकस, मोटर सायकिल समेत 90,000 रूपये नगदी बरामद किए गए है। बता दें, पुलिस ने सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं बालोद , गुण्डरदेही, अर्जुन्दा सहित राजनांदगांव गोदिंया, गढचिरौली में आरोपी की तलाश की थी। हालांकि अब पुलिस की टीम ने आरोपी विष्णु खोकन विष्वास को महाराष्ट्र के चंद्रपुर वडसा से गिरफ्तार कर लिया है।




