जरा हटके

PM Svanidhi Yojana: सरकार इन लोगों को दे रही 10000 रुपये, मार्च तक उठा सकते हैं इस योजना का लाभ – cgtop36.com


पांच राज्यों के चुनावी मौसम में यूपी के रेहड़ी-पटरी वालों के लिए सरकार ने खजाना खोल रखा है। कोरोना काल के दौरान मंद पड़ी उनकी स्थिति में सुधार करने के लिए सरकार उन्हें आर्थिक मदद दे रही है। हालांकि ‘पीएम स्वनिधि स्कीम’ योजना का लाभ अब मार्च तक ही मिलेगा। इस योजना के तहत बिना गारंटी लोन दिया जा रहा है। सरकार ने इस योजना के तहत बिना गारंटी के दस हजार रूपए तक का लोन देने की व्यवस्था की है। जिससे वे अपना नया रोजगार शुरु कर सकें और वे आर्थिक रुप से ठीक हो सकें।

  • नाई दुकान वाले
  • मोची
  • पनवाड़ी
  • धोबी
  • सब्जी बचने वाला
  • फल बेचने वाला
  • स्टेशनरी दुकान वाले
  • फेरीवाले

कब तक लाभ उठा सकते हैं
इस योजना के अंतर्गत जो भी इच्छुक अभ्यर्थी या पात्र अभ्यर्थी हैं वो मार्च 2022 से पहले उसका लाभ उठा सकते हैं।
क्या प्रॉसेस है

अभ्यर्थी अपने नजदीक के सरकारी बैंक में जाकर योजना का फार्म लें।
उसके बाद उस फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को भरें। फार्म भरने के बाद उसे बैंक में ही जमा कर दें।
इसके बाद बैंक में आपका कागजात का सत्यापन होगा। अगर आपको भी लोन चाहिए तो जल्द से जल्द आवेदन करें।
इस योजना का लाभ लेने के लिए उस व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना चाहिए जो मोबाइल नंबर से लिंक्ड हो।



Related Articles

Back to top button