छत्तीसगढ़

राजनांदगांव – शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पदस्थापना में हो रही देरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि नियमित शिक्षकों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है, लेकिन शिक्षक भर्ती वर्ष 2019 का विज्ञापन आने के बाद 17 माह और चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के बाद 8 माह बीत जाने के बाद भी पदस्थापना नहीं हो सकी है। जिसकी वजह से  सभी 14580 अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य चिंटू सोनकर ने कहा कि पदस्थापना में इतना विलंब क्यों किया जा रहे हैं यह समझ से परे है। 

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने ज्ञापन में कहा है कि इस व्याख्याता भर्ती परीक्षा के परिणामों की वैधता 30 सितंबर को खत्म होने से पहले ही पदस्थापना क्यों नहीं की जा रही है। छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भारी कमी होने के कारण नियुक्ति शीघ्र की जानी चाहिए, लेकिन पदस्थापना में विलंब किया जा रहा। अपने ज्ञापन के माध्यम से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जल्द नियुक्ति की मांग की है।

Related Articles

Back to top button