Politicsछत्तीसगढ़

आप को लगा बड़ा झटका, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कोमल हूपेंडी ने बीजेपी का दामन थामा

रायपुर। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कोमल हुपेंडी ने आज कांकेर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली। सीएम साय ने पार्टी का गमछा पहनाकर कोमल हुपेंडी का पार्टी में स्वागत किया है।

बता दें कि कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव ‘आप’ की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान कोमल हुपेंडी ने कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

आम आदमी पार्टी के छग प्रदेश प्रमुख और पार्टी के सबसे बड़े आदिवासी चेहरा रहे कोमल हूपेन्डी ने पार्टी को बीते 16 जनवरी को अलविदा कह दिया था। उनके साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिरी और प्रदेश सचिव व कोरबा क्षेत्र के दिग्गज समाजसेवी विशाल केलकर ने भी आम आदमी पार्टी से नाता तोड़ लिया था। इस तरह पार्टी के पूरे शीर्ष नेतृत्व ने आम आदमी के प्रदेश इकाई को तगड़ा झटका दिया था।

Related Articles

Back to top button