छत्तीसगढ़

रायपुर – महिला कांग्रेस की सड़क हादसे में मौत, इलाज के दौरान तोडा दम

तिल्दा – सड़क हादसे में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा की मौत हो गई। देर रात जोता गांव के पास बाइक से गिरने से घायल हो गई थी। वहीं उपचार के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा अपने पति के साथ बाइक से रायपुर गई थी। वहीं देर रात जोता गांव के पास हादसा हो गया।

read also,,,हाथरस गैंगरेप – CM योगी ने की पीड़िता के पिता से की वीडियो कॉल में बात, मुआवजे का किया ऐलान

बताया जा रहा है कि वंदना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान म​हिला ने दम तोड़ दिया। शहर महिला कांग्रेस के सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button