छत्तीसगढ़
भारी संख्या में गांव के महिला पुरुष प्रदर्शन व चक्काजाम करने उतरे, डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम

गरियाबंद : जिले के राजिम क्षेत्र में तर्रा ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 130सी जाम किया है। प्रदर्शन के चलते गरियाबन्द से रायपुर मुख्यमार्ग बाधित है। NH 130 में दोनों तरफ से गाड़ियों की भारी संख्या में जाम लगी हुई है।बता दें कि नेशनल हाईवे से गांव पहुंच मार्ग को डामरीकरण करने की मांग को लेकर भारी संख्या में गांव के महिला पुरुष प्रदर्शन व चक्काजाम करने उतरे है। आपको बता दें ग्रामीणों के इस चक्काजाम से गरियाबन्द-रायपुर मुख्यमार्ग पर आवागमन बाधित है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
read also- रामायण प्रतियोगिता के वृहद आयोजन से प्रदेश को मिली विश्व स्तरीय पहचान: श्री अमरजीत भगत



