छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर किया 90 डोज कोरोना टीके की चोरी

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के वैक्सीनेशन केंद्र से कोरोना के टीके की चोरी हो गई। अज्ञात आरोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घुसकर 90 डोज कोरोना के टीके लेकर फरार हो गया। चोरी की खबर फैलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कोरोना के टीके की चोरी होने का मामला बेमेतरा जिले के नवागढ़ का है।

read also..Big Breaking – युवती का शव जंगल में बरामद होने से मची सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में लुंड्रा रोड पर बरामद हुई लाश

बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में बुजुर्गों को अभी टीका लगाया जा रहा है। इस बीच लापरवाही के चलते अज्ञात चोर ने टीके की 90 डोज को उड़ा ले गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाशी में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button