छत्तीसगढ़

नाचते दिखे 7 से 8 फीट लम्बे नाग-नागिन का जोड़ा, वीडियो वायरल


कोरबा। जिले के कटघोरा के कसनिया गांव में नाग-नागिन का जोड़ देखा गया। दोनों एक-दूसरे से लिपटे नजर आए। लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। दोनों सांपों की लंबाई लगभग 7 से 8 फीट बताई जा रही है। बता दें कि नाग-नागिन का ये नृत्य ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया और करीब 30 मिनट तक नाग-नागिन के खूबसूरत नजारे को लोग अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। बताया जाता है कि मान्याताओं के अनुसार कि जब नाग-नागिन का जोड़ा दिखता है तो अच्छी बारिश होती है।



Related Articles

Back to top button