छत्तीसगढ़
राजधानी रायपुर में पीलिया से पहली मौत, तेलीबांधा की रहने वाली थी महिला
राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक महिला की पीलिया से मौत हो गई है। बता दें कि पीलिया से मौत का यह पहला मामला रायपुर में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार तेलीबांधा के मौलीपारा निवासी महिला जो शारदा नर्सिंग होम में भर्ती थी उसके बाद महिला को रिफर करके सुयश हॉस्पिटल कोटा भेजा गया था। जहां उसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि रायपुर में पीलिया का कहर बदस्तूर जारी है यहां 325 से ऊपर संक्रमित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।




