क्राइमछत्तीसगढ़

अवैध खनन और परिवहन करते 6 वाहन जब्त, 75 हजार का लगा अर्थदंड

बिलासपुर। खनिज एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने दो दिन के भीतर सरकंडा, रतखण्डी, पौसरा एवं सिविल लाइन क्षेत्रों में बिना वैध पास के खनिज परिवहन करने पर 14 मामले दर्ज किए। इनमें 10 गाड़ियां रेत की और 4 चूना पत्थर की हैं। इन मामलों में 8 ट्रैक्टर, 6 हाइवा जब्त कर विभिन्न थानों के सुपुर्द किया गया। तखतपुर के मुरू इलाके में भी मुरूम का अवैध खनन और परिवहन करते 6 वाहनों को जब्त किया गया।

मुरूम परिवहन पर 75 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। ज्ञात हो कि अरपा नदी में सेन्दरी, कोनी, मंगला, घुटकु, निरतू, कछार, लोफंदी व तुरकाडीह को संवेदनशील मानते हुए रेत उत्खनन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर उक्त क्षेत्र से अवैध रेत उत्खनन, परिवहन के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button