आंदोलन को 6 महीने पूरे, महामारी के बीच आज किसान मना रहे ‘काला दिवस’

रायपुर कोरोना महामारी के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ में मजदूर, किसान काला दिवस मनाने का आह्वान किया है, क्योंकि आज ही उनके विरोध प्रदर्शन को छह महीने पूरे गए हैं। काला दिवस के रूप में मनाते हुए गांव-गांव, घर-घर में काले झंडे फहराने और केंद्र सरकार का पुतला जलाएगी।
आप को बता दें, 26 नवंबर से दिल्ली की तीन सीमाओं पर आंदोलन कर रहे पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ केंद्र सरकार ने 11 दौर की बातचीत में कानूनों को स्थगित कर आगे की चर्चा के लिए कमिटी बनाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन कानून रद्द करने की मांग कर रहे किसान नेताओं ने सरकार का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
सरकार और किसान नेताओं के बीच 22 जनवरी को आखिरी बैठक हुई थी। इसके बाद 26 जनवरी को किसानों के प्रदर्शन के नाम पर काफी बवाल हुआ. लालकिला पर हिंसा तक हुई थी जिसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।




