inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शराब पीना चाहते थे ढाबे में दो आरक्षक, मालिक ने किया मना तो कर दी पिटाई, एसपी ने किया निलंबित

छत्तीसगढ़ के कोरबा में ढाबा मालिक से शराब पीने को लेकर मारपीट करने वाले दो आरक्षकों को एसपी अभिषेक मीणा ने निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई एसपी अभिषेक मीणा ने की है। बताया जा रहा है कि निलंबित आरक्षकों के नाम विरेन्द्र पटेल और विजय बंजारे है, जो थाना पसान में पदस्थ थे। दरअसल घटना 14 जनवरी के रात करीब 10 बजे के आसपास की है।

घटना के संबंध में बताया गया कि डायल 112 के ड्रायवर के साथ दोनों आरक्षक प्रिंस ढाबा शराब पीने पहुंचे थे इसी दौरान आरक्षकों ने ढाबा के संचालक विक्की उर्फ नरेन्द्र जायसवाल से डिस्पोजल मांगकर ढाबे में ही शराब पीने की मांग करने लगे। जब ढाबा संचालक ने शराब पीने से आरक्षकों को मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुये मारपीट करनी शुरू कर दी।

घटना के बाद पीड़ित संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। शिकायत सामने आने के बाद एसपी अभिषेक मीणा ने मामले में तत्काल दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button