दंतेवाड़ा जिले के 3 इनामी माओवादी सहित 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
दंतेवाड़ा – जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लोन वर्राटू योजना चलाई जा रही है,जिससे प्रभावित होकर माओवादी आत्मसपर्ण कर रहे हैं।मंगलवार को बोदली सीएएफ कैम्प थाना बारसूर में लोन वर्राटू योजना से प्रभावित होकर एवं नक्सलियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर समाज के मुख्यधारा में जुड़ने के उद्देश्य से माओवादियों के इंद्रावती एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय पांच माओवादी,जिसमें बोधघाट एओएस डिप्टी कमांडर जगदीश उर्फ रतन कवासी, बोधघाट एलओएस सदस्य कमलेश उर्फ मोटू राम, क्रांतिकारी जनताना सरकार अध्यक्ष दिनेश उर्फ मनी राम, जनमिलिशिया सदस्य बालकु कश्यप, जनमिलिशिया सदस्य शिवनाथ उर्फ मनकू राम ने दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव एवं उप पुलिस महानिरीक्षक केरिपु बल दंतेवाड़ा डीएन लाल समक्ष बारसूर थाना में बोदली कैम्प में आत्मसमर्पण किया।

बता दे की इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा राजेन्द्र जायसवाल, संजय राउत, द्वितीय कमान अधिकारी 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ बारसूर, चंद्रकांत गर्वना पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा, अभिषेक पैकरा उप पुलिस अधीक्षक, सुशान्त साहू सहायक कमाण्डेन्ट 195वी वाहिनी कैम्प मलेवाही, सोन सिंह सोड़ी थाना प्रभारी बारसूर, इंद्र कुमार सिवानी प्लाटून कमांडर एसटीएफ कैम्प बोदली,संतोष पांडेय प्लाटून कमांडर बोदली एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी वहा पर मौजूद थे। आत्मसर्पित माओवादियों को दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत 10-10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।




