छत्तीसगढ़
गरियाबंद में मिले फिर 5 कोरोना के मरीज, लगातार बढ़ रही संख्या, CMHO ने की पुष्टि
रविकांत तिवारी गरियाबंद – गरियाबंद में लगातार कोरोना की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिले में फिर से 5 कोरोना वायरस मरीजों की पुष्टि हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद शहर में एक मरीज मिला है इसके साथ ही छुरा क्षेत्र से 4 मरीजों की पुष्टि हुई है।
बताया जा रहा है कि छुरा में एक मेडिकल संचालक, एक स्वास्थ्य कर्मी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला चिकत्सा अधिकारी एनआर नवरत्ने ने पुष्टि करते हुए बताया कि आज जिले में 5 कोरोना वायरस के मरीज पाए गए हैं। जिनमे गरियाबंद के एक तथा छुरा क्षेत्र के 4 मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक है और समीप के गांव का एक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सारागांव से एक मरीज भी पॉजिटिव आया है।