जमीनी विवाद को लेकर 4 युवको ने घर में घुसकर की परिवार वालों से मार पीट,दी जान से मारने की धमकी

जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम किलकिला में घर में जाकर जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित परिवार ने मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम किलकिला निवासी अजीत कुमार नागवंशी जो मजदूर का काम करता है। वह 24 जुलाई शाम 6 बजे अपने घर में परिवार वालों को साथ बैठा था। उसी वक्त उनके घर एतवार साय नागवंशी, गोकुल यादव, रामनाथ यादव, आकाश यादव चारों लोग आए। फिर चारों ने अजीत कुमार नागवंशी एवं उसकी मां उर्मिला नागवंशी एवं पिता बीरबल नागवंशी तीनों को गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों को डंडे से मारपीट किए।
इस संबंध में पीड़ित परिवार ने मारपीट करने वाले चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं लैलूंगा था . धारा 249-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।




