छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से 4 प्रवासी ओपन बिल स्टार्क पक्षियों की मौत


कोरबा। लगातार हो रही बारिश से केवल इंसान ही नहीं बल्कि जीव जंतु भी परेशान है। बारिश के साथ बिजली गिरने की वजह से कनकेश्वर धाम, कनकी में 4 प्रवासी ओपन बिल स्टार्क पक्षियों की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। करतला ब्लॉक के कनकेश्वर धाम में शिव मंदिर है, जिसके परिसर में स्थित पेड़ों पर हजारों पक्षी हर साल बारिश के ठीक पहले पहुंचते हैं।

read also- हल्की बारिश के बीच साबुन लगाकर बाइक में ही नहाते नजर आये दो युवक

सावन महीने में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये पक्षी बड़ा आकर्षण का कारण होते हैं। प्राय: हर वर्ष गाज गिरने से इनमें से कई पक्षियों की मौत भी हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से इन पक्षियों के संरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने प्रयास से पेड़ों के इर्द-गिर्द जाली लगाई थी लेकिन अधिकांश टूट चुकी है। तडि़त चालक लगाकर आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान से इनको बचाने का प्रयास पूर्व में किया गया था लेकिन यह भी अब टूट-फूट चुके हैं।



Related Articles

Back to top button