छत्तीसगढ़

Big breaking – कोरोना से अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर का निधन, सीएम भुपेश ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है। कोरोना से अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर का निधन हो गया है। उनका निजी अस्पताल में चल रहा था।

अचानकमार टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर का निधन हो गया है। फील्ड डायरेक्टर और CCF अनिल सोनी का निधन हो गया है। मुख्य वन संरक्षक व अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक अनिल सोनी का आज दोपहर कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। बता दें कि सोनी विगत 22 अप्रैल से कोरोना संक्रमण के बाद केयर एंड क्योर हॉस्पिटल में भर्ती कराये गये थे। दोपहर 1.30 बजे उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के मुख्य वन संरक्षक और अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक अनिल सोनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सीएम बघेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button