छत्तीसगढ़

राजधानी में घर से 3 लाख के गहने पार, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। घर के अंदर घुसकर सोने,चांदी के जेवरात करीब 3 लाख कीमत का चोरी कर लेने की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण मंदिर के पास टिकरापारा निवासी संगीता धनकर 34 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 11 जून की दरम्यिानी रात प्रार्थिया अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थी।

तभी गले से चैन खिंचने का एहसास होने पर वह उठ गई। तभी एक युवक भागते नजर आया। इसके बाद मामले की जानकारी परिवारजनों को दी। चेक करने पर देखा की कुण्डी को काटकर कमरे के अंदर रखा आलमारी को खोलकर किसी ने दो सोने का नेकलेस, तीन मंगलसुत्र जिसमें सोने का लॉकेट लगा हुआ है,

एक सोने का मंगलसुत्र, दो जोड़ी सोने का ईयररिंग, दो सोने का छोटा लकेट, एक सोने की अंगूठी, एक नोजपिन, एक जोड़ी चांदी का पायल और एक जोड़ी चांदी का पायजेब और बच्चे का एक जोड़ी पायल, बच्चे का 1 चांदी की कटोरी और 2 चम्मच, चार चांदी का चूड़ा, चार जोड़ी चांदी की बिछिया कुल कीमत 3 लाख रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button