गरियाबंद जिले में कल तीन मरीज फिर से, जानिए राज्य और देश में ताजा स्थिति
प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – जिले में कल रात फिर तीन नए मरीजो के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुए है। नए पाए गए मरीजों में एक मरीज फिंगेश्वर, एक राजिम और एक देवभोग का बताया जा रहा है। फिंगेश्वर का मरीज इलेक्ट्रिकल दुकान संचालक बताया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए फिंगेश्वर BMO पी कुदेशिया ने मीडिया को बताया कि एक मरीज के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई है एवं मरीज को जल्द ही गरियाबंद कोविड 19 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक मरीज को घर पर ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इस बात का पता लगाने में जुटा है कि आखिर मरीज किसके सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ है।
कल जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक कल जिले में 2 मरीजों की पुष्टि हुई है जिनमे एक मरीज राजिम का बताया जा रहा है और एक मरीज देवभोग का बताया जा रहा है। दोनो को गरियाबंद कोविड 19 अस्पताल पहुंचाने की तैयारी चल रही है।
पूरे छत्तीसगढ़ की बात करें तो कल कुल 326 नए कोरोना मरीज पाए गए। कल देर रात फिर 117 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई । नए मरीजों में रायपुर से 91, बिलासपुर से 22, गरियाबंद से 2,बालोद और कवर्धा से 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है। आज अकेले रायपुर जिले से कुल 179 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अब राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2763 हो गई है इसके साथ ही आज कुल 2 मौतों के साथ कोरोना से मौत का आंकड़ा 45 पहुँच गया।
इसके ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कुल 245 मरीज पाए गए हैं। जिनमें रायपुर से 88, बिलासपुर से 50, दुर्ग से 49, राजनांदगांव जिले से 18 ,बलौदा बाजार जिले से 14, महासमुंद से 5, बेमेतरा एवं कवर्धा से 4- 4, गरियाबंद जांजगीर-चांपा कोरिया बस्तर एवं कांकेर से 2-2, रायगढ़ बालोद सरगुजा से एक-एक मरीज पाए गए थे।
बता दें कि भारत में कल 4,42,031 नमूनों का परीक्षण किया गया। पहली बार, सरकारी लैब्स ने 3,62,153 नमूनों के परीक्षण का नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं प्राइवेट लैब ने भी एक ही दिन में 79,878 नमूनों की नई जांच की है।




