छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि, जानिए किस जगह से

गरियाबंद के राजिम में 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे रोज नए मामलों की पुष्टि हो रही है। आज पाए गए मरीजों में एक नगर पंचायत राजिम का कर्मचारी बताया जा रहा है जो रायपुर से नगर पंचायत राजिम आना जाना करते है।

वहीं राजिम नगर पंचायत के वार्ड 15 में भी एक व्यक्ति संक्रमित हुए है। राजिम बीएमओ वीरेंद्र हिरोंदइया ने मीडिया को पुष्टि करते हुवे बताया कि नगर पंचायत के कर्मचारी पूर्व में भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके है, आज एक बार फिर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ विभाग का अमला संक्रमितों को गरियाबंद के कोविड अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे है ।

Related Articles

Back to top button