क्राइमदेश विदेशमध्यप्रदेश

पत्नी से विवाद होने पर पति ने पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, खून से लथपथ मिली लाश

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के इमली घाट में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पति घरेलू बात को लेकर पत्नी से नाराज था। इस दौरान दोनो के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने पास में पड़े डंडे से पत्नी को बेरहमी से पीटने लगा। जिसके चलते पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि लामिया बैगा को उसके पति बब्बू बैगा ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। शनिवार सुबह पति-पत्नी में घरेलू बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। इससे पति अचानक नाराज हो गया। उसने डंडा उठाया और पत्नी को पीटने लगा। महिला ने अपने बचाव के लिए लोगों से मदद मांगी, लेकिन सुबह होने से लोग घरों में सो रहे थे। मदद के लिए नहीं पहुंच पाए। घर से 300 मीटर की दूरी पर महिला का खून से लथपथ शव मिला है।

आरोपी बब्बू के फूफा ने अचेत अवस्था में महिला को देखा। उन्होंने महिला के मायका पक्ष को सूचना दी। मायका पड़ोस के ही गांव में हैं। वह लोग तत्काल घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक राजेंद्र शुक्ला और पायलट प्रदीप तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की खबर थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगी है।

Related Articles

Back to top button