छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार – परोपकार फाउंडेशन के जरिए उपलब्ध कराए गए 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा बलौदाबाजार जिला अस्पताल के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराए गए 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, 4 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन, 3000 फेस मास्क व 400 फेस शिल्ड भी दिए गए।

कसडोल के पूर्व विधायक गौरीशंकर अग्रवाल परोपकार फाउंडेशन के जरिए कोरोना संक्रमित मरीजों एवं आमजनों को कोरोना से बचाने एवं राहत पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। जिससे अनगिनत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिल रहा है।

इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिला अस्पताल के कोविड संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है। साथ ही 4 ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर मशीन, 3000 फेस मास्क और 400 फेस शिल्ड की व्यवस्था भी निःशुल्क की गई है। परोपकार फाउंडेशन निरंतर जरुरतमंदों की सहायता कर रही है।

Related Articles

Back to top button