सरगुजा – नरवा गरुवा घुरवा बाड़ी योजना में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग – cgtop36.com

भाजपा किसान मोर्चा ने सरगुजा कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर नरवा गुरुवा घुरवा बाड़ी योजना के तहत हुए भ्रष्टाचार के मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल भाजपा किसान मोर्चा का कहना है कि भारत सरकार जनजाति कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के स्थानिय नरवा, गरूवा घुरवा बाड़ी हेतु अनुसूचित क्षेत्रों में जनजाति क्षेत्रों के कृषि प्रणालिया का पुनरुद्धार हेतु मिलटे रिज्यूविनेशन प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है ताकि इस योजना का लाभ अनुसूचित क्षेत्र के सत्र प्रतिशत पात्र किसानों को मिल सके।
भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष जन्मजय मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार के द्वारा नरवा, गरुआ और घुरवा के माध्यम से मिलिट्रेजलेशन के माध्यम से पैसा मंगाया गया था, जिसके तहत सरगुजा जिले में 1 करोड़ 26 लाख रुपए का आंबटन हुआ था, जिसके लिए जिले के सातों ब्लॉक को 18-18 लाख रुपए दिया गया था।
इस योजना में भ्रष्टाचार न हो उसके लिए भारत सरकार जनजाति कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा 17 बिन्दुओं में नियम एवं शर्ते निर्धारित कर कड़ाई से पालन किये जाने का उल्लेख है, पर नियम एवं शर्तो को सरगुजा जिले के परियोजना प्रशासक कार्यालय के संबंधित अधिकारियों द्वारा माखौल उड़ाते हुए भारत सरकार जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा आबंटित राशि का बंदर–बाट किया गया है।




