छत्तीसगढ़-उपभोक्ताओं को लगा बिजली का झटका, विधुत की दरों में वृद्धि, पोहा मुरमुरा उद्योग को 5 प्रतिशत की राहत – cgtop36.com

छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई। अन्य सभी विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि हुई।
220kv एवं 132 kv के उच्च दाब स्टील उद्योग की दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई। पोहा और मुरमुरा मिल को LV -5 श्रेणी के तहत 5 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गई है। पॉवरलूम, हैंडलूम, जूट इंडस्ट्री, एथेनॉल उद्योग को ऊर्जा प्रभाग में 25 फीसदी की मिलेगी छूट।
प्रैस कान्फ्रेंस में आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बताया कि तीनों विद्युत कंपनियों ने 2022 -23 के लिए 1004 करोड़ के राजस्व घाटे की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने 386 करोड़ राजस्व घाटे का अनुमोदन किया है।
उल्लेखनीय है कि नई दरें जारी होने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट खपत में 10 रुपये ज्यादा भरने पड़ेंगे। 200 यूनिट खपत में 20 रुपए, 300 यूनिट में 30 रुपए, 400 यूनिट में 40 रुपए, 500 यूनिट 50 रुपए ज्यादा बिल भरने पड़ेंगे।





