छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार दौरा में, जानें आज के कार्यक्रम – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलौदा बाजार – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 20 मार्च को जिला मुख्यालय में आएंगे, वे यहां डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा का करेंगेअनावारण.छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज के सम्मेलन एवं सर्व ब्राम्हण समाज के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल आज 20 मार्च को दोपहर 12 बजे भिलाई 3 के पुलिस थाना मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.30 बजे बलौदाबाजार पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल यहां दोपहर 12.35 बजे प्रतिमा अनावारण उसके बाद 12.50 बजे से 2 बजे तक लगभग सवा घण्टे भर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के बलौदाबाजार राज़ ईकाई के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। ब्राह्मण समाज के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।



Related Articles

Back to top button