टाटामारी में टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर प्रारंभ, मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह बहनों से कराया सेंटर का शुभारंभ

रायपुर, 29 मई 2022/ कोण्डागांव जिले में पर्यटन सुविधाओं की जानकारी देने के लिए टाटामारी में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में स्व सहायता समूह बहनों ने टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर का लोकार्पण किया। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस सेंटर का निर्माण लगभग 25.36 लाख रूपए की लागत से किया गया है। इस टूरिस्ट इंफोर्मेशन सेंटर में प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र का भी बनाया गया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट पर केन्द्रीत पुस्तिका और लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने टाटामारी में बनाए गए टूरिस्ट इंर्फोमेशन सेंटर का निरीक्षण किया। जिला प्रशासन द्वारा कोण्डागांव जिले में पर्यटन संभावनाओं की जानकारी दी गई। टाटामारी के बिहान कैंटीन में कार्यरत महिला समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी साहू एवं सदस्य जयंती धु्रव के हांथों मुख्यमंत्री ने टाटामारी के टूरिज्म इनफॉरमेशन सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ कराया। ज्ञात हो कि कोंडागांव जिले में अपार पर्यटन की संभावनाओं के दोहन और स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से मावा कोंडानार पर्यटन सर्किट का विकास किया जा रहा है।
इसके लिए 03 दिन एवं 02 रातों का पर्यटन पैकेज तैयार किया गया है। जिसमें पर्यटक स्थानीय प्रकृति के सानिध्य में मनोरम वादियों, 20 से अधिक जलप्रपातों, पुरातात्विक अवशेषों, आदिवासी सभ्यता-संस्कृति, प्रागैतिहासिक शैल चित्रों, कोण्डागांव की अनोखी संस्कृति से परिचित हो सकेंगे।
आज केशकाल विधानसभा के ग्राम टाटामारी में आयोजित समारोह में 171 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
साथ ही 85 देवगुड़ियों के सौंदर्यीकरण के लिए भूमिपूजन एवं 15 देवगुड़ियों के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। pic.twitter.com/XZFrj8aOEK
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 29, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





