सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक गाने ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी है। यह गाना किसी एक बुजुर्ग दादी ने गाया है। इस गाने की खास बात यह है कि यह गाना जब हम जवां होंगे की तर्ज पर गाया गया है लेकिन इस गाने में दादी ने बुढ़ापे की हकीकत को सामने लाकर राखी है।
वीडियो को देखकर एक ओर जहां दादी की ज़िंदादिली और सकारात्मकता को सराहा जा रहा है वहीं दूसरी ओर बुढ़ापे की उस सच्चाई का अनुभव भी झलक रहा है जिससे एक दिन हर इंसान को दो चार होना पड़ता है। इस गाने में हास्य भी है, व्यंग्य भी है, सच्चाई भी है उल्लास भी है और उम्र को दरकिनार करती हुई सोशल मीडिया की रस लहरी भी है।
बता दें कि इस वीडियो को छत्तीसगढ़ के IPS दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। आईपीएस दीपांशु काबरा ने ट्विट पर वीडियो पोस्ट करते हुए हैशटेग करते हुए लिखा है –




