छत्तीसगढ़

बीजापुर- नक्सलियों के कब्जे में पति,पत्नी गयी बचाने,फिर………. – cgtop36.com


बीजापुर। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र बीजापुर में पुल निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर का शुक्रवार शाम को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। तीन दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक इंजीनियर घर नहीं लौटा है। अंतत: थक हारकर आज अपह्त इंजीनियर की पत्नी सोनाली पवार अपने बच्चों को लेकर नक्सल मांद की ओर निकल पड़ी है। बताया जा रहा है कि सोनाली बच्चों के साथ पति की रिहाई के लिए जंगल में गई है।

read also IPL 2022 : ईशान किशन ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे

बता दें कि बीजापुर जिले में इंद्रावती नदी पर बेदरे गांव में पुल निर्माण का कार्य लगभग 5 महीने पहले शुरू हुआ है। इस पूल के निर्माण के बाद अबूझमाड़ के पहुंचविहीन क्षेत्रों तक सड़क बन पाना संभव हो पाएगा। यही वजह है कि माओवादी इस पुल के निर्माण का लगातार विरोध कर रहे हैं। पुल निर्माण का काम बिलासपुर के ठेकेदार अशोक मित्तल द्वारा करवाया जा रहा है। शुक्रवार को निजी कंपनी के इंजीनियर अशोक पवार और उनके सहयोगी आनंद नदी पार कर दूसरी ओर गए थे, जो अब तक वापस नहीं लौटे हैं। दोनों को बंदूक की नोंक पर नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है।

read also छत्तीगसगढ़ के इन पांच खिलाड़ियों को IPL 2022 का मेगा ऑक्शन शामिल होने का मिला मौका,नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों पर लगाई बोली



Related Articles

Back to top button