Shah Rukh Khan स्टारर ‘जवान’ का जबरा प्रीव्यू हुआ रिलीज, Deepika Padukone भी आईं नजर (Watch Video) |

Jawan Prevue: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बात हो और दर्शकों के बीच हलचल देखने न मिले ऐसा हो नहीं सकता. दरअसल, शाहरुख की मेगा फिल्म ‘जवान’ के बहुप्रतीक्षित प्रीव्यू ने आज रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. जवान, एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने का वादा करती है, जो एक ऐसे व्यक्ति की भावनात्मक यात्रा है जो अपने काम से समाज में मौजूद गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी स्पेशल अपीयरेंस में है और इसलिए भी फैन्स के बीच फिल्म को लेकर क्रेज बना हुआ है. Anupam Kher ने श्रावण के महीने में किचन में पकाया ऐसा कुछ की उठ गए हिंदू होने पर सवाल, यूजर्स बोले – ‘नकली पंडित जी सावन चल रहा है’ (Watch Video)
शाहरुख खान की इस एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को एक अलग स्तर पर पहूंचा दिया है. इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर बनी इस फ़िल्म ने अपनी भव्यता से सभी के होश को उड़ा दिया है, साथ ही एक असाधारण सिनेमाई अनुभव का वादा किया है. जवान जो कि एक्शन और इमोशन का एक परफेक्ट मिक्स है, उसके प्रीव्यू में मौजूद शानदार सीन्स और बड़े पैमाने पर उसे प्रदर्शित करने की वजह से दर्शकों के बीच उसे लेकर उत्साह को बढ़ा दिया है. प्रीव्यू का हर फ्रेम ध्यान खींचने वाला है और जवान की दुनिया की झलक पेश करता है. देखें प्रिुप्यू:
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




