छत्तीसगढ़

बलोदाबाजार – मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशो के बाद भी क्षेत्र मे रेत माफिया हुए सक्रिय,बेखौफ कर रहे रेत का अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण – cgtop36.com


कुश अग्रवाल बलोदाबाजार – मुख्यमंत्री द्वारा रेत के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद भी क्षेत्र में अवैध रेत का कारोबार जोरो पर है।रेत माफिया बेखौफ होकर नदी से रेत का अवैध रूप से खनन एवं परिवहन कर मोटी कमाई कर रहे है।मुख्यमंत्री के सख्ती के बाद भी बेधड़क हो रहे रेत के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के बजाए अधिकारियों की चुप्पी कई सवालों को जन्म दे रही है।बिना अनुमति के हो रहे रेत खनन एवं परिवहन से रेत माफियाओं की चाँदी हो गई है वही शासन को राजस्व नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Read Also – युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म फिर फेंक दिया छत से बाहर, सनसनीखेज वारदात आयी सामने

गौरतलब है कि विगत दिनों प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती दिखाते हुये रेत माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।मुख्यमंत्री के इस सख्ती के बाद खनिज विभाग हरकत में आई थी और रेत माफियाओं के विरुद्ध शिकंजा कसते हुए बालू से भरी हाईवा,टिपर एवं ट्रेक्टर जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया था।विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कुछ दिनों तक रेत का अवैध खनन एवं परिवहन का काम बंद हो गया।जैसे ही माहौल ठंडाया फिर से क्षेत्र में रेत माफिया सक्रिय हो गए और मुख्यमंत्री के निर्देशों को दरकिनार कर महानदी से रेत का खनन एवं परिवहन धड़ल्ले से शुरू कर दिया।

Read Also – धमतरी पुलिस ने लाखों के धोखाधड़ी मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, नौकरी लगाने और कई मामलों में की धोखाधड़ी

बलोदा बाजार जिला अन्तर्गत बहने वाली मांड महानदी रेत खनन का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है जहाँ से रेत का अवैध खनन एवं परिवहन बेखौफ जारी है।रेत माफिया यहाँ पोकलेन मशीन से रेत खनन कर ट्रेक्टर एवं हाईवा के जरिये परिवहन कर मोटी कमाई कर रहे है।मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का यहाँ कोई असर देखने को नही मिल रहा है रेत से भरी गाड़ी पकड़ने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी अपनी जेब गर्म कर मुँह मोड़ ले रहे है।रेत माफिया के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर खनिज विभाग समेत प्रशासन एवं पुलिस के आला अधिकारियों का रवैया देख ऐसा लगता है जैसे मुख्यमंत्री का आदेश इनके लिए कोई मायने नही रखता है।

Read Also – हॉट मॉडल पूनम पांडे हुई Oops Moment का शिकार, विडियो हुआ वायरल

महानदी से होने वाले अवैध रेत खनन एवं परिवहन का स्थानीय घाट के ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया था। ग्रामवासियों ने सड़क एवं दुर्घटना का हवाला देते हुए एसडीएम थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रेत परिवहन पर रोक लगाने की माँग की थी किंतु अधिकारियों ने उसे अनसुना कर दिया।जिससे ग्रामीणों में काफी असंतोष व्याप्त है।वही नदी किनारे के तटीय गावो में कटाव बड़ी तेजी से हो रहा है।



Related Articles

Back to top button