छत्तीसगढ़
बलोदाबाजार ब्रेकिंग्-न्यू विस्टा सीमेंट कम्पनी के जनसुवाई में हंगामा, विरोध में उतरे विधायक एवं ग्रामीण, विधायक प्रमोद शर्मा लिए गए हिरासत में – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलोदा बाज़ार – जिले से बडी खबर निकल कर सामने आ रही है जहाँ ग्राम ढांढनी में आयोजित न्यू विस्टा सीमेंट कम्पनी की होने वाली सुनवाई भारी हंगामा के चलते स्थगित हो गई है बता दें कि सीमेंट कंपनी के विरोध में बलौदा बाजार स्थानीय विधायक श्री प्रमोद शर्मा एवं ग्रामीण द्वारा विरोध दर्ज कराया गया।
बता दें कि विधायक के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पंडाल भी उखड़े जाने की खबरें आ रही हैं। वही बलौदा बाजार पुलिस द्वारा विधायक प्रमोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्रामीणों द्वारा स्थानीय युवाओं को नौकरी में लिए जाने की मांग एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान की वजह से ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।



