जशपुर – सोना के नाम पर पैसा ठगी करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार, इलाके में लोगों को ठगते थे आरोपी – cgtop36.com

जशपुर जिले में सोना के नाम पर पैसा ठगी करने वाले चार आरोपी को गिरफ्तार करने में जशपुर पुलिस सफलता हासिल की है, चारों आरोपियों से 40 हजार नगद, नकली नोटों की गड्डी, पांच मोटरसाइकिल सहित कई मोबाइल फोन और नकली सोना जप्त किया गया है।
जशपुर पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी पतरस कुजूर (रिटार्यड शिक्षक) निवासी डिपाटोली थाना दुलदुला के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की दिनांक 09.08.2020 को तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी से ट्रेक्टर मांगने के नाम पर लगातार सम्पर्क किया गया एवं परिचय हो जाने के बाद प्रार्थी को सोना के संबंध बताया गया व 01 करोड़ 50 लाख रूपये का सोना रखे है जिसको कम रेट में भी खरीद सकते है।
प्रार्थी को अपने झांसे मे लेकर एक सप्ताह बाद तीनों व्यक्ति प्रार्थी के यहां आकर उन्ही तीन व्यक्तियों में से एक व्यक्ति एक सोने की बिस्कीट को 10 लाख मे खरीदने की बात करता है जिस पर प्रार्थी भी 05 लाख रूपये देने को तैयार हो जाता है इस प्रकार से प्रार्थी को नकली सोने की बिस्कीट को कपड़ा मे लपेट कर शील बंद करके दे देते है व प्रार्थी से 05 लाख रूपये लेकर तीनों व्यक्ति चले जाने के बाद प्रार्थी से तीन चार दिनो से सम्पर्क नहीं होने से कपड़े मे लपेटे सोने की बिस्कीट को खोल कर देखने पर आधा किलो का तौल बाट मिला है जिस पर से थाना तपकरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार दिनांक 09.09.2020 को प्रार्थी फिलमोन टोप्पो ग्राम कोरना थाना दुलदुला को तीन व्यक्ति अनिल सोनी, दिनेष साय व प्रदीप एक्का नाबार्ड के नाम पर वृक्षा रोपण कराने वाले है बता कर प्रार्थी से लगातार जान परिचय बढाये जान परिचय बढाये जाने के पश्चात प्रार्थी को 70 लाख रू का सोना रखा हुआ है जिसे दिल्ली वाले खरीदेंगे कहकर बताया गया एवं प्रार्थी को अच्छा फायदा होगा कहकर लालच दिया गया।
तीनो आरोपियों में से एक आरोपी अनिल सोनी के द्वारा बोला गया की मै 10 लाख रूपये लगाउंगा एवं 05 लाख रूपये प्रार्थी को लगाने बोला गया। प्रार्थी आरोपीयों की बात में आकर 05 लाख रूपये बेहराखार थाना नारायणपुर के पास दे दिया व टिफिन के अंदर कपड़ा में लपेट कर शील बंद किया हुआ सोने को रख लिया परंतु बाद में तीनो आरोपीयो से कोइ सम्पर्क नहीं होने पर प्रार्थी के द्वारा टिफिन को खोल कर सोने को देखा और देखने पर 01 किलो ग्राम का तौल बाट कपड़े के अंदर लपेट कर प्रार्थी से ठगी किये।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति जशपुर जिले एवं उड़ीसा में सोना ठगी के काम मे सक्रिय है जिस पर पुलिस टीम के द्वारा लगातार पतासाजी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपना नाम सुगल चौहान थाना क्षेत्र कांसाबेल का होना बताया जो अलग अलग जगहो में किराये मे रहकर अपने साथी भोला राम यादव, अनिल चौहान, अधिन राम बसोड़ एवं अन्य आरोपी तरूण सोनी के साथ मिलकर जशपुर जिले एवं उड़ीसा में सोना के नाम पर पैसो की ठगी करते है जिस पर सुगल राम चौहान के बताये अनुसार उसके साथी भोला राम यादव, अनिल चौहान, अधिन राम बसोड़ का पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया।
सभी मिलकर भोले भाले लोगो की रेकी करने के पश्चात जिनके पास पैसा रखा हुआ रहता है उन लोगो से लगातार सम्पर्क कर जान पहचान बढाने के पश्चात कुछ पैसा स्वयं लगाते है एवं कुछ पैसा जिनसे ठगी करते है उनसे लेते है व कपड़े मे लपेट कर शीलबंद कर लोहे का बाट को दे देते है, इन चारों आरोपियों से नकली सोना, नकली पैसे, कई मोबाईल सेट कई सिम कार्ड, पांच नग मोटर सायकल, 40,000 रूपये नगद , सोने तौलने का तराजू व अन्य कई सामग्रियां जप्त की गई। वही एक आरोपी अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।




