छत्तीसगढ़

जशपुर – चचेरे भाई ने दो दोस्तों संग मिल किया बहन का गैंगरेप, बदहवास हालात में छोड़कर भागे निर्दयी – cgtop36.com


जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है, गैंगरेप की वारदात को अंजाम दुष्कर्म पीड़िता के चचेरे भाई ने ही अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर दिया है।

वारदात के बाद से ही तीनों आरोपी फरार हो गए हैं, पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले में तीनों आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं, एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की का चचेरा भाई ही मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लड़की को कॉल कर घर से बाहर निकलने के लिए कहा, लड़की जैसे ही बाहर निकली, उसे जबरदस्ती एक सुनसान जगह पर ले गया जहां पहले से ही उसके 2 दोस्त मौजूद थे और वहां पहले खुद रेप किया, उसके बाद आरोपी के 1 दोस्त ने भी लड़की से रेप किया।

घटना के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़ दिया गया इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने पत्थलगांव थाने में मामले की शिकायत की, शिकायत पर पत्थलगांव पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।



Related Articles

Back to top button