छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग 2022 भव्य आयोजन, पढ़े पूरी खबरे – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा दिए जाने के लिए छत्तीसगढ़ मोटर र्स्पोट्स एसोसिएशन द्वारा राजधानी रायपुर में रोमांचक, तेज गति एवं साहस से भरपूर राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग 2022 का आयोजन किया जा रहा है।

सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग, एक तेज गति का खेल है जिसे प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से मिट्टी से बनाए गए ऊंचे नीचे (बम्पस् वाले) रास्ते जिसमें क्रम से व्यवधान हो में आयोजित किया जाता है। इसमें खिलाड़ियों को सामूहिक स्टार्ट दिया जाता है। इस रेसिंग में कई बार बाइक सवार का सामना ऑधी जैसी उड़ती धूल, कभी कभी मिट्टी के कण और कीचड़ से होता है इसमें उसे कई दौर की रेसिंग में अपनी क्षमता, साहस और कौशल का उर्त्कष्ठ प्रदर्शन करना होता है इसमें जो प्रथम स्थान प्राप्त करता है, वह विजेता बनता है। धूल-मिट्टी एवं बम्पस् वाले ट्रैक पर होने वाली यह सुपरक्रॉस रेसिंग रोमांचक तथा दर्शनीय है इसमें एक साथ अनेक खिलाड़ी सवार भाग लेते हैं।

रोमांच एवं साहस से भरपूर इस खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन बुढ़ापारा के आउटडोर स्टेडियम में आयोजित है।

आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का सतत मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। खेल विभाग, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, तथा शासन के अन्य विभागों एवं नगर निगम रायपुर के पदाधिकारियों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
मीडिया के सभी माध्यमों द्वारा प्रतियोगिता संबंधित सराहनीय व्यापक प्रचार-प्रसार हमेशा की तरह आयोजकों को प्राप्त हो रहा है।

read also – छत्तीसगढ़ -भूमि गाइडलाइन दरों में अब 40 प्रतिशत की छूट, रायपुर जिले के 107 गांवों में जमीन-खरीदी बिक्री पर मिलेगा लाभ

इस विषम रेसिंग के ट्रेक निर्माण हेतु आयोजकों द्वारा मैदान में मिट्टी का उपयोग किया जाएगा जिसके निर्माण हेतु फेडेरशन से विशेषज्ञ पहुंच चुके हैं तथा अन्य अधिकारी दिनांक 26 फरवरी 2022 तक पहुंचेंगे। आयोजन में सुरक्षा की दृष्टि से मार्शल्स एवं छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स की समिति के सदस्यों के द्वारा मैदान एवं मैदान के बाहर अपने दायित्व का निर्वहन किया जाएगा । इस बड़े आयोजन हेतु जिला प्रशासन, आउटडोर स्टेडियम के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया एवं सभी प्रकार की शासकीय अनुमति प्राप्त कर ली गई है। दर्शकों के लिए यह इवेंट 5 तारीख को निशुल्क होगा। 6 मार्च को केवल आमंत्रित दर्शकों को ही अनुमति होगी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रतियोगिता स्थल के चारों और बेरीकेडिंग की जा रही है। दर्शकों से अपील की जाती है कि अनुशासित होकर रोमांच का आनंद लेवें ताकि भविष्य में आयोजन हेतु आयोजकों का मनोबल बना रहे।

read also – छत्तीसगढ़- निगम कर्मचारियों को वेतन देने के लिए दुर्ग निगम के पास पैसा नहीं

विशेष-

  1. छत्तीसगढ़ वर्ग में मात्र छत्तीसगढ़ के निवासी भाग ले सकेंगे। इस वर्ग के समावेश का कारण छत्तीसगढ़ के स्थानीय बाइकर्स को बढ़ावा देना है।
  2. भाग लेने के इच्छुक बाइकर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से दिनांक 20 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक आउटडोर स्टेडियम में शाम 5-9 संपर्क कर सकते हैं या छत्तीसगढ़ मोटर र्स्पोट्स एसोसिएशन के सोशल मीडिया पेज पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.



Related Articles

Back to top button