छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – देर रात जवानो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…. – cgtop36.com

कांकेर। ताड़ोकी थाना क्षेत्र ग्राम कोसरोडा के जंगल में बीती रात सचिंग अभियान में निकले डीआरजी व एसएसबी के जवानों का सामना नक्सलियों की एक बड़ी कंपनी से हो गया। रात 12 से 1 बजे के बीच दोनों तरफ से फायरिंग हुई।
read also – वायरल वीडियो- जयमाला के दौरान दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर छूट पड़ेंगी हंसी
जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ के बाद जवान सुरक्षित लौट गए। सुबह घटनास्थल पर सर्चिंग में पहुंचे तो मौके पर नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने के निशान मिले। मुठभेड़ स्थल पर खून छिटका था। जंगल में घसीटकर ले जाने के निशान भी मिले।
read also – वायरल वीडियो – शादी में दुल्हन के प्रेमी ने पहुँचकर की अजीब हरकत, सभी बोले चप्पल से करो पिटाई….
नक्सलियों की सामग्री मौके पर बरामद किया गया, ऐसा पुलिस दावा कर रही है। पुलिस अधीक्षक सलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है। करीब 50 की संख्या में माओवादियों की कंपनी कोसरोंडा के जंगल में थी। सभी जवान सुरक्षित हैं।ण्




