छत्तीसगढ़ – कार के अंदर आरक्षक का शव,जांच में जुटी पुलिस… – cgtop36.com

दुर्ग। कार के अंदर आरक्षक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक कांस्टेबल का नाम पीयूष सिंह बैस था, जो IUCAW में पदस्थ था। घटना मोहननगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल पीयूष सिंह बैस शुक्रवार की दोपहर अपनी कार में बैठकर दुर्ग राजनांदगांव बाईपास शराब भट्टी के सामने शराब पी रहा था। इस दौरान वो कार में अकेले ही था।
read also – Mahashivratri 2022 – जानें छत्तीसगढ़ के प्राचीन शिव मंदिर में जहां लगता है भक्तों का हुजूम, होती है हर मनोकामना पूरी
बताया जा रहा है कि, शराब के अत्यधिक नशे के चलते आरक्षक कार में ही शुक्रवार की रात सोया हुआ था। सुबह जब आने जाने वाले लोगों ने कार के अंदर जवान को देखा तो इसकी जानकारी मोहन नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कॉन्स्टेबल के मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल दुर्ग पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




