छत्तीसगढ़

गरियाबंद- पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने मीना बाज़ार में हुई दुर्घटना का लिया जायजा, मीना बाजार संचालक को तत्काल तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए….. – cgtop36.com


गिरिश गुप्ता- गरियाबंद:- राजिम माघी पुन्नी मेला के मीना बाजार में एक दम्पति झूला से गिरकर घायल हो गया है। घायल दम्पति को पुलिस द्वारा राजिम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

read also – छत्तीसगढ़ – नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो माह से था फरार

मीना बाजार में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद जे0आर0 ठाकुर के द्वारा मीना बाजार संचालक को तत्काल तलब कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही झूला में वर्तमान खराबी को तत्काल ठीक करने की हिदायत दी गई। झूला स्थापित करने वाले मेकेनिक प्रमाणित करें कि अब झूला में कोई खराबी नहीं हैं, उसके बाद ही झूला संचालित होगी। झूला के समुचित स्थापन के अभाव में गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।

read also – छत्तीसगढ़- दूर-दराज गांव के लोगों तक पहुंची टेपनल के माध्यम से शुद्ध पेयजल, पढ़े पूरी खबरे

मिली जानकारी के अनुसार दम्पति अपने बच्चो के साथ डिस्को झूला झूल रहे थे। बच्चे अलग सीट पर बैठे थे वही दम्पति एक सीट पर बैठकर झूले का लुफ्त उठा रहे थे। अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुरुष को सिर में गंभीर चोंटे आई है वही उनकी पत्नी का कान के पास चोंटे आई है। पीड़ित दम्पति नया रायपुर का रहने वाला है। जो अपने परिवार के साथ मेला देखने आया था। 

घायल पुरुष का नाम गिरधारी गंगेले और उनकी पत्नी का नाम इंदु गंगेले बताय जा रहा है। हालाकिं डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बतायी है।



Related Articles

Back to top button