मुझे जान से मारने को धमकी भरे फोन आ रहे’, सांसद नवनीत राणा ने दर्ज कराई FIR

अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने दिल्ली में एक एफआईआर दर्ज करवाई है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि नॉर्थ एवेन्यू थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें अमरावती के सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने के लिए कई बार धमकी भरे फोन आ रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है.
बता दें कि हाल ही में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा मुंबई की जेल से रिहा हुए थे. राजद्रोह के कथित मामले में गिरफ्तारी के एक सप्ताह से अधिक समय बाद राणा दंपति को एक अदालत ने पांच मई को जमानत दी थी. इसके बाद बीमारी के इलाज के लिए नवनीत को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तस्वीर को लेकर भी विवाद हुआ था.
बता दें कि राणा दंपति को 23 अप्रैल को खार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124 (ए) (राजद्रोह) और 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत गिरफ्तार किया था. दंपति ने घोषणा की थी कि वे यहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. उनकी घोषणा के बाद ठाकरे की पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए, जिससे तनाव पैदा हो गया.
बाद में राणा दंपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले दिन शहर के दौरे का हवाला देते हुए अपनी योजना से पीछे हटने की घोषणा की. हालांकि, पुलिस ने राणा दंपति पर राजद्रोह और ‘विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने’ सहित अन्य आरोपों के लिए मामला दर्ज किया. सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत ने राणा दंपति को विभिन्न शर्तों के साथ जमानत दे दी थी.
नॉर्थ एवेन्यू थाने में एक FIR दर्ज़ की गई है, जिसमें अमरावती के सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि उन्हें जान से मारने के लिए कई बार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है: दिल्ली पुलिस
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/jL4ntTPhP9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




