मनोरंजन

Bollywood: जल्द आ रही विशाल भारद्वाज की नई फिल्म “कुत्ते”, अर्जुन कपूर सहित ये अभिनेता आयेंगे नजर

मुंबई । फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने सोमवार को अपनी नई फिल्म ‘कुत्ते’ की घोषणा की, जिसके साथ ही उनके बेटे आसमान भारद्वाज निर्देशन की दुनिया में कदम रखेंगे।इसमें अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन, नसीरूद्दीन शाह, तब्बू, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण भारद्वाज, लव रंजन के साथ मिलकर करेंगे।फिल्म ‘कुत्ते’ की कहानी आसमान और विशाल भारद्वाज ने मिलकर लिखी है। इसकी शूटिंग 2021 के अंत में शुरू की जाएगी।

Read also:- सनी लियोनी ने मनाया अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन दिखी पति और बच्चों के साथ,सनी ने किसको बाँधी रखी देखिये ये न्यूज़

आकाश ने न्यूयॉर्क के ‘स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स’ से फिल्म निर्माण में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और ‘7 खून माफ’, ‘मटरू की बिजली का मंडोला’ और ‘पटाखा’ जैसी फिल्मों में अपने पिता के साथ काम भी किया है।बेटे के साथ पहली बार काम कर रहे विशाल भारद्वाज ने फिल्म ‘कुत्ते’ को ‘‘बेहद खास’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह देखने को उत्साहित हूं कि वह कैसा काम करते हैं। ‘लव फिल्म्स’ और ‘विशाल भारद्वाज फिल्म्स’ पहली बार साथ आ रहे हैं और मैं इस साझेदारी के लिए भी उत्साहित हूं…। मैंने नसीर साहब, तब्बू, कोंकणा और राधिका के साथ अलग-अलग फिल्मों में काम किया है और आसमान इन सभी को एक फिल्म में साथ ला रहा है। हम दर्शकों को बड़े पर्दे पर यह फिल्म दिखाने को उत्साहित हैं।

Read also:- फ़िल्म रक्षाबंधन की शूटिंग खत्म करने के बाद हाल ही में भूमि पेडनेकर दिखी बुडापेस्ट में घूमते और मस्ती करते हुए

’’वहीं, लव रंजन ने कहा कि वह भारद्वाज के कहानी बयां करने के तरीके से ‘‘ काफी प्रेरित हैं। आसमान की फिल्म के लिए उनके साथ काम करने को लेकर काफी खुश हूं।’’ फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज देंगे और उसके बोल गुलजार लिखेंगे।

Related Articles

Back to top button