inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कोमा में, डॉक्टरों ने कहा हालत चिंताजनक

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कल राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि उन्हें कोमा की स्थिति में रखा गया है।

बता दें कि कल कार्डियक अरेस्ट के बाद इलाज में जुटे डॉक्टरों ने गले में फंसे बीज को निकालकर उन्हें स्थिर तो कर लिया लेकिन सिटी स्कैन की रिपोर्ट में पता चला है कि उनके मस्तिष्क में सूजन है जिसको लेकर डॉक्टर्स चिंतित है। डॉक्टरों के अनुसार आने वाले 48 घंटे बहुत क्रिटिकल है और उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button